नव भारत साक्षरता अभियान 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2027 तक लागू किया जाएगा।

दिव्या हेगड़े ने 2021 क्षेत्रीय एशिया प्रशांत महिला अधिकारिता सिद्धांत पुरस्कार समारोह में नेतृत्व प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार जीता। 

भारत सरकार ने शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए  नव भारत साक्षरता अभियान  चलाया।

हालही में DRDO ने हवाई लक्ष्यभेदी "अभ्यास" का सफल परीक्षण किया।

ओडिशा के चांदीपुर तट पर से स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति हवाई लक्ष्वेधी अभ्यास का गुरुवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 

इंडिया यामाहा मोटर जो कि दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी है उसने ई चिहान को कंपनी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला ने खेल में उत्कृष्टता के उच्चतम वैश्विक मानकों को प्राप्त करने के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी से मान्यता प्राप्त की है।