11 March Daily current affairs in hindi | 11 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

5/5 - (1 vote)

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 11 March 2022 Daily current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 11मार्च 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

11 March Daily current affairs in hindi | 11 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

विश्व गुर्दा दिवस कब मनाया जाता है?

10 मार्च को

प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व गुर्दा दिवस के रूप में मनाया जाता है ।इस बार विश्व गुर्दा दिवस 10 मार्च 2022 को मनाया गया ।यह दिन हमारे गुर्दे के महत्व और गुर्दे से संबंधित बीमारियों को रोकने के तरीके के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है । जिसका इस वर्ष का थीम “बेहतर किडनी स्वास्थ्य के लिए ज्ञान को खाई को पाटना है।”

हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किस के गठन की मंजूरी दे दी गई?

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम के गठन की मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री द्वारा राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम के गठन को मंजूरी दे दी गई है। यह मंजूरी बजट 2021-22 की घोषणा के अनुरूप दी गई है और इसका गठन स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में किया जाएगा।

इसे वित्त मंत्रालय का लोक उद्यम विभाग गठित करेगा और इसके लिए प्रशासनिक मंत्रालय के रूप में कार्य करेगा।इसकी प्रारंभिक अधिकृत शेयर पूंजी 5000 करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी डेढ़ सौ करोड़ रुपये होगी।
वर्तमान में सीपीएसईएस के पास बड़ी मात्रा में ऐसी भूमि और परिसंपत्तियों मौजूद है, जो उपयोग में नहीं है या आंसीक उपयोग वाली है इन भूमियों का मुद्रीकरण किया जाएगा।

हाल ही में साहित्योत्सव 2022 कहां आयोजित किया गया?

नई दिल्ली में

संस्कृति राज्यमंत्री ने 10 मार्च को लिटरेचर फेस्टिवल साहित्य उत्सव का उद्घाटन किया। इसे साहित्य अकादमी द्वारा 10 से 15 मार्च 2005 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित विद्वान साहित्यकार लेखक और प्रशासक भाग लेंगे और इस कार्यक्रम की टीम स्वतंत्रता या स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी हुई है।

हाल ही में हुए चुनाव के 5 राज्यों में किसने कितनी सीटें हासिल की?

हाल ही में उत्तर प्रदेश पंजाब उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में चुनाव संपन्न हुए जिनमें से 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी तथा एक राज्य में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।

  • उत्तरप्रदेश – BJP (273), सपा (125)
  • उत्तराखंड -भाजपा (48), कांग्रेस (18)
  • मणिपुर -भाजपा (32),कांग्रेस (5)
  • पंजाब -आप (92),कांग्रेस (18)
  • गोवा -भाजपा (20), कांग्रेस (12)

Sarkari Yojana Sarkari Job

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!