januray current affairs in hindi | जनवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में january 2022 Daily current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

  1. नागालैंड में विवादित कानून AFSPA को अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
  2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1 जनवरी 2022 को 100 दिवसीय पढ़ाई अभियान पढ़े भारत का शुभारंभ किया है।
  3. मेरठ में मेजर ध्यान चंद्र खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई है।
  4. विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  5. नागपुर महाराष्ट्र में राइट टू पी अभियान शुरू की गई।
  6. 1 जनवरी 2022 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का 64 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  7. वीरेंद्र सिंह पठानिया ने 31 दिसंबर 2021 को भारतीय तटरक्षक बल के 24वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  8. चाइना के शंघाई में दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया गया।
  9. जिला सुशासन सूचकांक स्थापित करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर है।
  10. 1 जनवरी 2022 को केरल उच्च न्यायालय देश की पहली पेपरलेस अदालत बन गई।
  11. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया गया।
  12. जानवी डांगेती नासा का अंतरराष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गई।
  13. हिमाचल प्रदेश देश का पहला एलपीजी युक्त और धूआं मुक्त राज्य बन गया है।
  14. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने हैदराबाद में हार्टफूलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी की आधारशिला रखी।
  15. जी अशोक कुमार को जनवरी 2022 में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का नया महानिदेशक बनाया गया।
  16. सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हम्दोक ने राजनीतिक गतिविधि के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  17. आयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष अलका मित्तल को बनाया गया।
  18. 3 जनवरी 2022 को 3 ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली दुनिया की पहली कंपनी एप्पल बन गई है।
  19. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में ओमनी कोरोनावायरस एंड का पता लगाने वाली पहली स्वदेशी टेस्ट किट ओमिश्योर को मंजूरी दे दी।
  20. त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
  21. हाल ही में पदम श्री अवार्ड से सम्मानित सिंधुताई सपकाल का निधन हो गया जो सामाजिक कार्यकर्ता थी।
  22. अकेले दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हरप्रीत चंडी है।
  23. गंजम उड़ीसा का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया।
  24. हाल ही में गूगल ने इजरायली साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप सिंपलीफाई का अधिग्रहण कर लिया।
  25. सार कार्यक्रम का संबंध स्मार्ट सिटी मिशन से है।
  26. त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म भारत और श्रीलंका से संबंधित है।
  27. 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का आयोजन पुदुचेरी के द्वारा किया गया ।
  28. फ्रांस ने एक जनवरी 2022 से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता ग्रहण की।
  29. हाल ही में रोहित कुमार तो बिहार विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  30. 5 जनवरी 2022 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 102 वां एंटीगुआ और बारबुदा है।
  31. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम में है।
  32. भारत का पहला स्वदेशी सरवर का नाम रुद्र है जिसे हाल ही में लांच किया गया।
  33. 7 से 8 जनवरी 2022 को ई-प्रशासन पर 24 व राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित किया गया।
  34. ब्रांड इंडिया अभियान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से संबंधित है।
  35. कोप्पल टोय क्लस्टर कर्नाटक में अवस्थित है जो देश का पहला खिलौना निर्माण कलस्टर है।
  36. कजाकिस्तान में इंधन की बढ़ी कीमतों के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है।
  37. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  38. झांग मिंग को शंघाई सहयोग संगठन का नया महासचिव बनाया गया।
  39. उत्तर प्रदेश को 2020 में जल संरक्षण के प्रयासों के लिए पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिया गया।
  40. आयशा मलिक पाकिस्तान की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज बनी।
  41. हैथम अल घिस को पेट्रोलियम निर्यातक देशों का नया महासचिव बनाया गया।
  42. क्रिप्टो वायर ने देश का पहला क्रिप्टो करेंसी इंडेक्स का लांच किया।
  43. उत्तर प्रदेश सरकार ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की घोषणा की है।
  44. फिलीपींस में बाल विवाह पर पाबंदी लगाने हेतु एक कानून लागू किया है।
  45. लोसांग महोत्सव सिक्किम में मनाया जाता है।
  46. लोसर महोत्सव लद्दाख में मनाया जाता है।
  47. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का उपाध्यक्ष उर्जित पटेल को बनाया गया।
  48. 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है।
  49. हाल ही में चीन ने कृत्रिम सूर्य का सफल परीक्षण किया है जिससे एक्सपेरिमेंट एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकामक कहा जा रहा है।
  50. हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2022 में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर इन रामा के लिए चुना गया।
  51. रक्षा मंत्री ने फ्रांस में भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान की शुरुआत की है।
  52. जनवरी 2022 में भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बने।
  53. भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फिनटेक विभाग की स्थापना की है।
  54. देश में पहली बार 10 से 16 जनवरी को स्टार्ट अप इंडिया नवाचार सप्ताह के रूप में आयोजित किया गया।
  55. आई पी एल 2022 और 2023 के लिए टाटा ग्रुप कंपनी टाइटल स्पॉन्सर होगी।
  56. इंडिया स्किल्स 2021 नेशनल प्रतियोगिता में उड़ीसा शीर्ष पर रहा।
  57. भारतीय नौसेना युद्धपोत पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उन्नत संस्करण का आई एन एस विशाखापट्टनम से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  58. दरवाजा गैस क्रेटर / गेटवे टू हेल / नर्क का द्वार तुर्कमेनिस्तान में स्थित है।
  59. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को वर्ष 2021 के लिए ऑन टाइम परफॉर्मेंस के लिए आठवां स्थान दिया गया।
  60. पियरे ओलिवियर गौरींचस को आईएमएफ का नया मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ के स्थान पर बनाया गया।
Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!