2 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |2 February 2022 current affairs

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 2 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 2 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

2 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |2 February 2022 current affairs

भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन EV चार्जिंग स्टेशन कहां खोला गया?

हरियाणा में
सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन की भी चार्जिंग स्टेशन हरियाणा गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोला गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्युत वाहनों को बढ़ावा देना है ताकि पेट्रोल एवं डीजल से तेज चलने वाले वाहनों द्वारा लगातार फैल रहे प्रदूषण को कम किया जा सके।

क्लाइमेट एक्शन प्लान प्राप्त करने वाला शहर कौन बना?

नासिक
नासिक मुंबई के बाद अपना क्लाइमेट एक्शन प्लान प्राप्त करने वाला दूसरा शहर बन गया है। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को की थी। साथ ही नासिक नगर निगम में एक क्लाइमेट एक्शन सेल भी स्थापित किया गया है। जिसके साथ ही नासिक महाराष्ट्र के 49 शहरों में शामिल हो गया है जो सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए क्लाइमेट एक्शन प्लान बनाएगा।
क्लाइमेट एक्शन प्लान सतत परिवहन हरित ऊर्जा और इमारतों वायु गुणवत्ता हरित आवरण में सुधार जल और अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित होगी। विश्व संसाधन संस्थान शहर के लिए अगले 2 वर्षों में सी ए पी (क्लाइमेट एक्शन प्लान) मसौदा तैयार करेगी।

द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 का अवार्ड किसने जीता?

पी आर श्रीजेश ने
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश ने प्रतिष्ठित द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 का अवार्ड अपने नाम किया इन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता था। इसके साथ ही श्रीजेश यह पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 2019 में यह पुरस्कार हासिल किया था।
दुनिया भर के 24 खिलाड़ियों को पछाड़कर श्रीजेश ने यह खिताब हासिल किया है। एफआईएच के 2021 के साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए तीन बार के ओलंपियन श्रीजेश ने 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

रक्षा खुफिया एजेंसी का नया प्रमुख किसे बनाया गया?

लेफ्टिनेंट जनरल जी एवी रेडी को
रक्षा खुफिया एजेंसी का नए प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल जी एवी रेडी  को नियुक्त किया गया है वह लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों का स्थान लेंगे जो सोमवार को सेवानिवृत्त हुए।
कश्मीर में 1983 में ऑपरेशन मां अभियान चलाने वाले भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों 39 साल के करियर में सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए उनकी आखिरी तैनाती है रक्षा खुफिया विभाग में डीजी रैंक पर थी।

भारत के किस वैश्विक धरोहर के स्थानों पर लगी मुहर?

2022 – 23
2022 – 23 के लिए वैश्विक धरोहर के तौर पर भारत के नामांकन स्थल तय कर लिए गए हैं इसके लिए कर्नाटक के बेलूर में होलसेल मंदिर और हलीबिड व सोमनाथ का चयन किया गया है।

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!