3 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |3 February 2022 current affairs

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 3 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 3 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

3 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |3 February 2022 current affairs

 सेना दिवस परेड सम्मान में प्रथम स्थान पर कौन रहा?

असम रेजीमेंट

जनरल मनोज मुकुंद नरवाने बुधवार को सेना दिवस पर परेड में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले दस्ते को सम्मानित किया। इन्होंने सेना दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग सैंडल की ट्रॉफी असम रेजीमेंट को प्रदान की युवा ही राजपूत रेजीमेंट ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं अगर सर्वश्रेष्ठ मिलिट्री बैंड की ट्रॉफी जीतने की बात की जाए तो इसे मद्रास रेजीमेंट सेंटर ने हासिल की है।

पहली बार किस आकार का ग्रह खोजा गया?

विकृत

हाल ही में एक विकृत आकार का ग्रह की खोज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने की। 2019 में लांच कैरक्टराइजिंग एक्सोप्लैनेट सेटेलाइट में अपनी खोज में पाया कि यह ग्रहीय पिंड गोल आकार का नहीं है और यह अपनी मेजबान तारे की परिक्रमा 1 दिन से भी कम समय में पूरी कर लेता है। इसका मतलब यह है कि इस ग्रह का 1 वर्ष 24 घंटे से भी कम होता है।

यूरोपीय एजेंसी ने इस अजीबोगरीब आकार वाले एक सौ प्लेनेट का नाम डब्ल्यू ए एस पी 103b रखा है। यह एक्सोप्लैनेट धरती से 35 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मौजूद है और इसका आकार बृहस्पति से 2 गुना तथा द्रव्यमान में डेढ़ गुना अधिक है।

पाकिस्तान का नए चीफ जस्टिस किसे बनाया गया?

जस्टिस उमर बंदियाल को

जस्टिस उमर बदियाल ने बुधवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान 28 वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। जिसकी शपथ पाकिस्तान राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी ने दिलवाई।

जस्टिस उमर बंदियाल अपने इस पद पर 16 सितंबर 2023 तक रहेंगे इससे पहले वह लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

NIELIT के महानिदेशक कौन बने?

डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी

मदन मोहन त्रिपाठी ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला है। यह मंत्रालय भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय है। यह राष्ट्रीय परीक्षा निकाय में से एक है जो गैर औपचारिक क्षेत्र में आईटी में पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए संस्थानों संगठनों को मान्यता देता है। इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परीक्षा और परमानंद के लिए देश का प्रमुख संस्थान भी है।

नीरज चोपड़ा का नाम किस अवार्ड के लिए नामित किया गया?

लोरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता भारत का नाम रोशन किया अब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। इनका नाम वर्ष के सबसे बड़े खेल अवार्ड लॉरेउस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

नीरज चोपड़ा इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए जाने वाले तीसरे भारतीय हैं ।इससे पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और 2009 में महिला पहलवान विनेश फोगाट को यह अवार्ड दिया गया था।

ग्लोरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड हर वर्ष दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। इससे पूरे साल खेल जगत में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियों को हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1999 में लॉरेउस स्पोर्ट्स फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक और रिकेमाॅन्ट द्वारा किया गया था।

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!