23 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |23 january 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 23 january 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 23 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

23 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |23 january 2022 current affairs in hindi

 वर्ष 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैवीं जयंती मनाई जा रही है?

125 वीं

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में हर साल 23 जनवरी को प्रक्रम दिवस के रूप में उनकी जयंती को मनाया जाता है। इस साल 2022 में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई जाएगी।

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1997 को उड़ीसा बंगाल डिवीजन के कटक में हुआ था नेता जी के पिता का नाम जानकीनाथ बोस तथा मां का नाम प्रभावती था।

भारत में और कितने बाघ अभ्यारण बनाए जाएंगे?

5

बाघों की बढ़ती तादाद को देखते हुए भारत सरकार इसी साल 5 और बाघ अभयारण्य का ऐलान करने वाली है इसके साथ ही देश में कुल 56 टाइगर रिजर्व हो जाएंगे।

केंद्र सरकार 3 नए क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व का दर्जा देने की मंजूरी दे चुकी है और दो अन्य के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। जिन क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व के तौर पर मंजूरी मिली है उसमें कटक का एमएम हिल्स इलाका छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास नेशनल पार्क और राजस्थान का रामगढ़ विषधारी इलाका शामिल है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वन्य जीव अभ्यारण और बिहार के कैमूर अभ्यारण को भी टाइगर रिजर्व का दर्जा देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है।

जंगल सत्याग्रह की स्मृति में क्या बनाया जाएगा?

संग्रहालय

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने महाराष्ट्र के पुसद में एक संग्रहालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है इस संग्रहालय का निर्माण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की अगुवाई में हुई जंगल सत्याग्रह जो 1930 में हुआ था इस की स्मृति में इसका निर्माण किया जाएगा। जिसका काम दीनदयाल बहुउद्देशीय प्रसारक मंडल की ओर से किया जाना है। इसके सीईओ गजानन पसोदकर  ने बताया कि मंडल को केंद्रीय मंत्रालय से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है।

डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने पुसद में 21 जुलाई 1930 को नागरिक अवज्ञा आंदोलन के हिस्से के रूप में इस आंदोलन की अगुवाई की थी।

हाल ही में दिग्गज फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन हो गया वह कहां के थे?

भारत

भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भूमिका शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह पूर्व भारतीय मिडफील्डर थे । ये 1970 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे।

सुभाष भौमिक ने मोहन बागान वेस्ट बंगाल में कोच के रूप में कार्य किया है उन्हें कोलकाता मैदान का जोश मरिन्हो कहा जाता था।

हाल ही में SKA वेधशाला प्रोजेक्ट में कौन सा देश शामिल हुआ?

स्वीटजरलैंड

स्विट्जरलैंड के इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के साथ ही इस वेधशाला में अंतर सरकारी संस्थापक राष्ट्रीय में शामिल होने वाला आठवां देश बन गया है। यह संस्थापक देश ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में बनने वाली स्क्वायर किलोमीटर अरे ऑब्जर्वेटरी के निर्माण में सहयोग करेंगे।SKAO दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप के निर्माण की एक परियोजना है ।ये रेडियो टेलीस्कोप ब्रह्मांड में अदृश्य गैसों का पता लगा सकते हैं और अंतरिक्ष के ब्रह्मांड के धूल से गिरे क्षेत्रों की भी जानकारी दे सकते हैं।

जिस का संचालन और रखरखाव और निर्माण की देखरेख एसकेएओ के द्वारा की जाएगी। SKAO के निर्माण के अनुमानित लागत लगभग 2 बिलियन यूरो है। जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है। इसके तीन मेजबान देश यूनाइटेड किंग्डम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है जबकि संस्थापक देशों में इटली नीदरलैंड पुर्तगाल प्राचीन तथा स्विट्जरलैंड भी शामिल है।

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!