2 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 2 january 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 2 january 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 2 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

2-january-2022-current-affairs-in-hindi
2-january-2022-current-affairs-in-hindi

2 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स इन हिंदी | 2 january 2022 current affairs in hindi

फ्लोरोना का पहला मामला कहां देखा गया?

इजराइल में
करो ना और इसके नए वेरिएंट को विक्रम के खतरे के बीच एक नए किस्म का संक्रमण सामने आया है इस संक्रमण का पहला केस इजराइल में देखने को मिला है जिसे फ्लोरोना का नाम दिया गया है। इसे फ्लू और कोरोना का दोहरा संक्रमण माना जा रहा है इसलिए इसका नाम फ्लोरोना रखा गया है।
इस संक्रमण में मरीज इनफ्लुएंजा वायरस यानी कि फ्लू के साथ-साथ कोविड-19 से एक साथ संक्रमित हो जाता है और दोहरे संक्रमण के कारण यह मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। मार्च 2020 में दुनिया में कोविड-19 महामारी के शुरुआत के बाद ऐसा संक्रमण पहली बार देखा गया है।

प्रतिष्ठित केबीई सम्मान किसे दिया गया?

अजय कुमार कक्कड़ को
भारतीय मूल के ब्रिटिश शिक्षाविद और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य अजय कुमार कक्कड़ को नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर (केबीई) से सम्मानित किया गया।
यह ब्रिटेन के वार्षिक नववर्ष सम्मान सूची में दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है ।इस सूची में भारतीय मूल के 50 पेशेवरों को भी सम्मानित किया गया है।

देश की पहली पेपरलेस अदालत कौन बनी?

केरल हाईकोर्ट
केरल हाई कोर्ट देश की पहली कागज रहित कोर्ट बन गई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार के दिन इसका उद्घाटन किया और उन्होंने कहा कि न्यायालय एक सेवा है जो राज्य द्वारा अपने सभी नागरिकों को प्रदान की जाती है और ई फाइलिंग और कागज रहित अदालतें न्याय के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

“पढ़े भारत” का शुभारंभ किसने किया?

धर्मेंद्र प्रधान ने
धर्मेंद्र प्रधान ने 1 जनवरी 2022 को 100 दिवसीय पढ़ाई अभियान पढ़े भारत का शुभारंभ किया धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री हैं। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए 100 दिवसीय पुस्तक पठन अभियान पढ़े भारत की शुरुआत की है।
इस अभियान का मकसद छात्रों में रचनात्मकता, चिंतन , शब्दावली के साथ-साथ मुख्य तथा लिखित दोनों तरह की अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना है।

हाल ही में सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत किस देश के लिए किया गया?

भारत के लिए
हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के लिए सेमीकंडक्टर मिशन को लॉन्च किया है। इस मिशन का उद्देश्य सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का निर्माण कर भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और डिजाइन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन को डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अंतर्गत एक विशेष और स्वतंत्र व्यवसाय प्रभाव के रूप में स्थापित किया गया है। इस मिशन को सेमीकंडक्टर फैव योजना और डिस्प्ले फैव योजना के तहत आवेदकों के साथ बातचीत करने के लिए अधिकृत किया गया है। यह मिशन आवेदकों को उपयुक्त प्रौद्योगिकी मिश्रण, अनुप्रयोगों, नोट उत्पादन के लिए स्वायत्ता प्रदान करता है।

हाल ही में सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत किस देश के लिए किया गया?

भारत

“पढ़े भारत” का शुभारंभ किसने किया?

धर्मेंद्र प्रधान ने

देश की पहली पेपरलेस अदालत कौन बनी?

केरल हाईकोर्ट

प्रतिष्ठित केबीई सम्मान किसे दिया गया?

अजय कुमार कक्कड़ को

फ्लोरोना का पहला मामला कहां देखा गया?

इजराइल में

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!