4 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 4 january 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 4  january 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 4  जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

4 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स | 4 january 2022 current affairs in hindi

हाल ही में मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया वह कहां खिलाड़ी थे?

पाकिस्तान

पाकिस्तान के ऑलराउंडर और खेल के प्रत्येक प्रारूप में देश की कप्तानी करने वाले मोहम्मद हाफिज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इनका उम्र 41 वर्ष है इन्होंने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान की तरफ से 392 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 12789 रन बनाए और 253 विकेट लिए। इन्होंने 2003 में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया इनका आखिरी मैच नवंबर 2020 विश्व कप का सेमीफाइनल था जिसमें ओओनौ को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व का सबसे बड़ा मेट्रो लाइन कहां शुरू की गई?

शंघाई (चीन) में
हाल ही में शंघाई चीन में दो ड्राइवर प्लेस मेट्रो लाइन का पहला चरण शुरू किया गया है इसके साथ ही शांगहाई ने दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क वाले शहर के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी। नई मेट्रो लाइन के उद्घाटन के साथ शंघाई मेट्रो के नेटवर्क कुल 831 किलोमीटर लंबा हो गया।
वही अगस्त संघाई में ड्राइवरलेस मेट्रो लाइनों की संख्या 5 हो गई है। शंघाई शहर में अब कुल 508 मेट्रो स्टेशन है जिसके कारण या दुनिया का सबसे बड़ा सबवे बन गया है। दूसरे नंबर पर बीजिंग का स्थान है जहां विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क मौजूद है। अगर भारत बात के की जाए तो हाल ही में दिल्ली को विश्व के तीसरे सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क का स्थान प्राप्त हुआ था।

विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?

4 जनवरी को
प्रत्येक साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दृष्टिबाधित और दृष्टि वह इन लोगों के लिए ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुई ब्रेल की जयंती को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2019 में की गई रेल प्रत्येक अच्छा और संख्या के साथ-साथ संगीत, गणित और वैज्ञानिक प्रतीकों के बारे में बताने के लिए 6 बिंदु का उपयोग करते हुए अक्षर और संख्यात्मक प्रतीकों का स्पर्श संबंधी लिपि है।
हाल ही में भारत पाकिस्तान युद्ध के भूतपूर्व वाइस एडमिरल का निधन हो गया उनका नाम क्या था? एडमिरल एस एच शर्मा
भारतीय नौसेना के 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के भूतपूर्व वाइस एडमिरल एस एच शर्मा का सोमवार के दिन भुवनेश्वर में निधन हो गया। उनकी उम्र 99 वर्ष थी। यह 1971 युद्ध के दौरान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट थे भारत में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हरा दिया था जिसके बाद बांग्लादेश की स्थापना की गई।

एप्पल कितने ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली पहली कंपनी बन गई है?

3 ट्रिलियन डॉलर
एप्पल जो कि एक टेक कंपनी है इन्होंने अपना एक नया इतिहास रचते हुए 3 ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली पहली कंपनी बन गई है। इस कंपनी की शुरुआत 1976 में की गई थी जिसने 2018 में 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ था। जिसके लिए इसे 42 साल का एक लंबा सफर तय करना पड़ा।
इसके साथ ही 2 साल बाद कंपनी के वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई जबकि अगले ट्रिलियन यानी 3 ट्रिलियन मार्केट वैल्यू होने में कंपनी को सिर्फ 16 महीने और 15 दिन लगे।

Also Read-

Share with friend:
error: Content is protected !!