31 दिसम्बर 2021 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 31 december 2021 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज हम डेली करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2021 में  31 December 2021 Current Affairs In Hindi  की बात करने वाले हैं। जिससे की आपके आने वाले आगामी परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। तो चलिए जान लेते हैं की  31 दिसम्बर 2021 करंट अफेयर्स हिंदी  में कौन कौन प्रश्न खास है। इसमें 31 दिसंबर  2021 के सभी मुख्य प्रश्नो को लिया गया है जो की एग्जाम की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

अगर आप ssc , bank ,railway, state exam या किसी भी exam की तैयारी करते हैं तो ये प्रश्न आपके बहुत ही काम आने वाले हैं।क्योंकि आप सभी जैसा जानते हैं अब हर तरह के एग्जाम में करंट अफेयर से प्रश्न पूछे जा रहे हैं।तो चलिए 31 December 2021 Current Affairs In Hindi शुरू करते हैं।

31-december-2021-current-affairs-in-hindi

31 दिसम्बर 2021 करंट अफेयर्स | 31 december 2021 current affairs in hindi

1. साहित्य अकादमी अवार्ड 2021 के लिए कुल कितनी पुस्तकों को चुना गया?

:- 20 पुस्तकों को

20 भाषाओं की 20 पुस्तकों को वर्ष 2021 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है इसमें 7 किताबें कविता की दो उपन्यास पांच लघु कथाएं दो नाटक और एक एक जीवनी आत्मकथा आलोचना और महाकाल की है।

नमिता गोखले का उपन्यास थिंग्स टू लीव बिहाइंड पुस्तक को इस सूची में शामिल किया गया है यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। इसके अलावा दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा हिंदी भाषा में लिखा गया नाटक सम्राट अशोक को भी पुरस्कार दिया गया है । गुजराती मैथिली उर्दू और मणिपुरी भाषा के पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे साहित्य अकादमी हर साल 24 भाषाओं की पुरस्कार घोषित करती है। लेकिन फिलहाल उन्होंने 20 भाषाओं के पुरस्कार की घोषणा की है।

साहित्य अकादमी ने 2021 के लिए युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार में से प्रत्येक के 22 विजेताओं की सूची की घोषणा की। मुख्य पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्र फलक और एक लाख की राशि तथा युवा पुरस्कार बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्र फलक और 50000 की राशि एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

2. कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त किसे नियुक्त किया गया?

:- विनीत कुमार गोयल को

विनीत कुमार गोयल को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है जो कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी थे। विनीत कुमार 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं सोमेन मित्रा का स्थान लेंगे। गोयल 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह इससे पहले राज्य पुलिस के विशेष कार्य बाइबिल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे वह कोलकाता पुलिस के 44वें आयुक्त होंगे।

3. बिहार का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया?

:- अमीर सुबहानी को

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी अमित सुबहानी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है वह वर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की जगह लेंगे।

4. कितने भारतीय कनाडाई को ऑर्डर ऑफ कनाडा सम्मान से सम्मानित किया गया?

:- 3 (three)

तीन भारतीय मूल के कनाडाई लोगों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि समुदाय के प्रति समर्पण एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में मदद करने और भारत कनाडा के बीच द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने के लिए आर्डर ऑफ कनाडा से सम्मानित किया गया है। ओल्डर ऑफ कनाडा कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक है सम्मान पाने वाले 135 लोगों में डॉ. वैंकुटम अय्यर लक्ष्मणन, नवजीत सिंह ढिल्लों और डॉक्टर प्रदीप मर्चेंट भी शामिल है।

5. किस राज्य ने ई -रूपये को लागु करने के लिए NPCI और SBI के साथ समझौता किया ?

:- कर्नाटक

6. अटल इनोवेशन रैंकिंग 2021 में किस आई आई टी को पहला स्थान मिला ?

:- IIT मद्रास को

7. किस बैंक ने ग्रीन सावधि जमा नामक पर्यावरण पहल की शुरुआत की ?

:- इंडसइंड बैंक

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!