आज का करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | today current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में today current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम आज का करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

17 जनवरी से 22 जनवरी 2022 का महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स प्रश्नावली

17 जनवरी 2022 करंट अफेयर प्रश्नावली

आई एन एस कोच्चि का अभ्यास किन दो देशों की नौसेना में निकली?
भारत और रूस
भारतीय नौसेना ने रविवार के दिन अरब सागर में अभ्यास किया इस दौरान नौसेना को पहले से भी ज्यादा ताकतवर बनाने वाले स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आई एन एस कोच्चि का भी निरीक्षण किया गया।
इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने रविवार के दिन दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय नौसेना ने अरब सागर में रूसी नौसेना के साथ आई एन एस कोच्चि का अभ्यास किया यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना के द्वारा स्वदेसी रूप से डिजाइन किए गए युद्धपोत का परीक्षण किया है।
इंडिया ओपन 2022 का खिताब किसने जीता?
लक्ष्य सेन ने
इंडिया ओपन के एकल स्पर्धा का खिताब लक्ष्य सेन ने अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय लक्ष्मण ने मौजूदा विश्व चैंपियन सिंगापुर केलोह टीन येव को 24-22 , 21-17 से हराकर अपना पहला इंडिया ओपन खिताब हासिल किया।
विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली अल्मोड़ा के लक्ष्य पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
हाल ही में लोसांग महोत्सव कहां मनाया गया?
सिक्किम में
लोसांग उत्सव तिब्बती लूनर कैलेंडर के अनुसार साल के 10 महीने के 18 वें देना मनाया जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से 4 दिनों तक जारी रहता है यह एक ऐसा समय है जब किसान अपनी फसल की कटाई का जश्न मनाते हैं।
इंडिया ओपन का खिताब किस युगल जोड़ी ने जीता?
चिराग और सात्विक की युगल जोड़ी
चिराग सातवी कस्टार भारतीय जोड़ी ने इंडिया ओपन के युगल स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया है उन्होंने मोहम्मद आसान और हैदरा सेतियावान इस जोड़ी को सीधे सेठों में एक ही सिसोला 21-16, 26-24 है इसी के साथ ही चिराग साथ वीकली जोड़ी और इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष टीम बन गई है।

18 जनवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

हाल ही में किस प्रसिद्ध कथक नर्तक का निधन हो गया?
बिरजू महाराज

हाल ही में शांति देवी का निधन हो गया उन्हें कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
पद्मश्री
सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शांति देवी का कल रात उड़ीसा के रायगढ़ जिले के गुनुपुर में उनके आवास पर निधन हो गया शांति देवी उड़ीसा के एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता थे। शांति देवी का जन्म 18 अप्रैल 1934 को हुआ था इन्होंने कोरापुट में एक छोटा आश्रम शुरू किया और बाद में रायगड़ा में सेवा समाज की स्थापना की इन्होंने आदिवासी लड़कियों के आगे बढ़ने के लिए बहुत से काम किए।
हाल ही में किस नाम से प्रसिद्ध सुपर बाघिन का मौत हो गया?
सुपर मॉम
सुपर मॉम मध्य प्रदेश की पेंच टाइगर रिजर्व में कॉलरवाली नाम से मशहूर बाघिन का मौत हो गया अपने जीवन में 29 शावकों को जन्म देने के कारण 17 साल की इस बाघिन को सुपरमॉम भी कहा जाता था।
हाल ही में किस देश ने कृतिम चंद्रमा का निर्माण किया है?
चीन ने
चीन में धरती पर ही एक कृतिम सूर्य बनाने के बाद अब एक कृतिम चंद्रमा का निर्माण किया है यह कृतिम चंद्रमा के माध्यम से वैज्ञानिक वहां के वातावरण की स्थिति और पर्यावरण के हिसाब से नए उपकरणों की जांच और भविष्य अभियानों की तैयारी कर सकेंगे। यह कृत्रिम चंद्रमा ज्ञान गुरु प्रांत के पूर्वी शहर सुझोउ में स्थित है।
पहली न्याय घड़ी कहां लगाई गई है?
गुजरात में
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को न्याय वितरण प्रणाली के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग और माननीय हस्तक्षेप के बीच एक संतुलन का आह्वान किया है। इन्होंने गुजरात हाईकोर्ट में राज्य की सभी अदालतों के लिए एक ही कोर्ट फीस प्रणाली के साथ स्थापित वेतन या घड़ी का वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोल रहे थे।
वर्ष 2022 में भारत में अरबपतियों की संख्या कितनी है?
142
हाल ही में ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल गरीबों की संख्या दोगुनी हो गई है जबकि देश में 40 नए अरबपति बने हैं ।इस बीच भारत और पतियों की संख्या के मामले में दुनिया के कई देशों से आगे निकल चुका है ।अब भारत फ्रांस स्वीडन और स्विट्जरलैंड की तुलना में अधिक अरबपति वाला देश बन चुका है ऑक्सफैम के मुताबिक देश में अरबपतियों की संख्या 39% की दर से बढ़ी है और 40 नए पति बने हैं इस बढ़ोतरी के साथ वर्तमान में देश के अरबपतियों की कुल संख्या 142 हो चुकी है।

19 जनवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

एयर इंडिया का प्रमुख किसे बनाया गया?
विक्रम देव दत्त को
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त एयर इंडिया लिमिटेड का प्रमुख एवं प्रबंधक निदेशक नियुक्त किए गए हैं।
हाल ही में नेपाल ने भारतीय सीमा से जुड़े प्रांत का नाम क्या रखा है?
मधेश प्रदेश
नेपाल में भारतीय सीमा से जुड़े दक्षिण पूर्वी प्रांत दो का नाम मधेश प्रदेश रखा रखा है और प्रांत की राजधानी जनकपुर तय की गई है।
हाल ही में किस प्रसिद्ध पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट का निधन हो गया?
नारायण देव नाथ का
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पद्मश्री नारायण देव नाथ का 97 वर्ष की उम्र में मंगलवार के दिन निधन हो गया उन्होंने कई बंगाली हास्य पात्रों का निर्माण किया था।


भारत में रूस ने अपना नया राजदूत किसे नियुक्त किया है?
डेनिश एलीपोव
भारत का अगला नया सेना उप प्रमुख किसे बनाया जाएगा?
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को

20 जनवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

पहले भारत एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन करेंगे?
नरेंद्र मोदी
भारत मध्य एशिया शिखर सम्मेलन का पहला अध्याय 27 जनवरी से शुरू होने जा रहा है इस सम्मेलन में विस्तारित पड़ोसी मुल्कों के साथ भारत के जुड़ाव के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम की आभासी तौर पर मेजबानी करने जा रहे हैं।
2022 की पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक किसकी अध्यक्षता में की गई?
चीन
साल 2022 के रीमिक्स शेर पांव की पहली बैठक चीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जो 18 से 19 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से हुई। इस बैठक के दौरान सदस्य देशों ने वर्ष 2021 में विदेश की अध्यक्षता को लेकर भारत को धन्यवाद दिया।
हाल ही में किस प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ने अपने संन्यास की घोषणा की है?
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेलने पहुंची सानिया ने कहा कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल कितने साल बढ़ाया गया है?
3 साल

21 जनवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

किस देश में एक्सप्रेस है कोरोना का पता लगाया जाएगा?
स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में वैज्ञानिकों के एक समूह ने कोरोनावायरस लेकर नया प्रयोग किया है जिसमें अब एक्सरे का उपयोग करके पता लगाया जा सकेगा कि मरीज को कोरोना वायरस है या नहीं।
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर कौन बनी?
सारा गिल
सारा गिल पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर अपना एक अलग ही इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर 23 वर्षीय सारा गिल ने कहा है कि मुझे पाकिस्तान की पहली किन्नर चिकित्सक बनकर कर गर्व महसूस हो रहा है।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अब कौन सा क्षेत्र माना जाएगा?
कठिन क्षेत्र
केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख को आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती के लिए सनी प्रणा चल प्रदेश गोवा में जो राम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के तहत कठिन क्षेत्र की श्रेणी में रखा है।
हाल ही में कहां 1 मेट्रो स्टेशन का नाम महात्मा गांधी को समर्पित कर दिया गया है?
मॉरीशस में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में भारत सहायता प्राप्त सामाजिक आवास विकास परियोजना का उद्घाटन किया उन्होंने इस अवसर पर दो अन्य प्रोजेक्ट भी लॉन्च किया है।

22 जनवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

हाल ही में एशिया मिनिस्टीरियल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता किसने की?
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने
चौथी एशिया मिनिस्टीरियल कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ग्लोबल टाइगर रिकवरी प्रोग्राम और बाघ संरक्षण के प्रति बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य 4 साल पहले ही हासिल कर लिया गया है। अब सरकार शेर डॉल्फिन तेंदुए और स्नो तेंदुए आदि पर भी ऐसा मॉडल लागू करने पर विचार कर रही है।
हाल ही में भारत के किस क्षेत्र में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गायब हुआ विमान मिला है?
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में लगभग 77 साल बाद एक लापता द्वितीय विश्व युद्ध के विमान की खोज की गई है इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक c46 परिवहन विमान में दक्षिणी चीन के कुनमिंग से 13 लोग सवार थे जब यह 1945 की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश राज्य के पहाड़ी हिस्से में तूफानी मौसम में खो गया था।
इंडिया गेट पर अब किसकी प्रतिमा लगेगी?
सुभाष चंद्र बोस की
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ज्योति में अब कौन सा ज्योति विलय किया जाएगा?
अमर जवान ज्योति
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लव लगभग 50 साल बाद बुझाई जाएगी और अब यह ज्योति राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के रूप में विलय हो जाएगी। सेना अधिकारियों के अनुसार अमर जवान ज्योति किलो को शुक्रवार दोपहर को बुझा कर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्वाला में मिला दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक इंडिया गेट के दूसरी तरफ 400 मीटर की दूरी पर है और अमर जवान ज्योति का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को किया था। इसका निर्माण उन भारतीय सैनिकों की याद में एक स्मारक के रूप में किया गया था जो उन्हें सोए कतर के भारत-पाक युद्ध में शहीद हो गए थे।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!