4 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |4 February 2022 current affairs

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 4 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 4 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

4 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |4 February 2022 current affairs

विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

4 फरवरी को

हर वर्ष कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1933 में विश्व स्वास्थ संगठन की पहल पर विश्व कैंसर दिवस को मनाने की पहल की गई थी इस वर्ष के विश्व कैंसर दिवस की थीम “क्लोज द केयर गैप ” है

प्रज्ञान कांक्लेव 2022 का आयोजन किसने किया?

CLAWS ने

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बेविनार प्रज्ञान कांक्लेव 2022 में अपना उद्घाटन भाषण दिया। सेंटर फॉर वेलफेयर स्टडीज की ओर से कंट्रोल ऑफ फ्यूचर एंड काउंटरमेजर्स पर प्रज्ञान कांक्लेव 2022 आयोजित किया गया था। इस दौरान एमएम नरवाने ने कहा कि पिछले साल ज्ञान सम्मेलन में हमने युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप की विभिन्न बारीकियों पर चर्चा की थी। पिछले 2 सालों में सामने आई घटनाओं ने उस सत्र के दौरान चर्चा की गई बातों को बहुत मजबूत किया है।

किन दो राज्यों में दो रामसर स्थलों की घोषणा की गई है ?

गुजरात और उत्तर प्रदेश

हाल ही के दिनों में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दो नए रामसरा स्थलों की घोषणा की गई है। जो कि निम्न है खिजड़िया वन्य जीव अभ्यारण और बखीरा वन जीव अभ्यारण

इसके साथ ही भारत में वर्तमान में कुल 49 रामसर स्थल हो गए हैं। बखीरा वन जीव अभ्यारण उत्तर प्रदेश में स्थित है यह बड़ी संख्या में एशियाई पक्षियों की प्रजातियों के लिए सर्दियों में सुरक्षित और अनुकूल स्थान प्रदान करता है वही खिजड़िया वन जीव अभ्यारण गुजरात में है, यह पक्षियों की व्यापक विविधता वाला तटीय आंध्र भूमि है जो लुप्त प्राय और जातियों को एक सुरक्षा प्रदान करता है।

भारत का पहला आर्टिफिशियल सलालम कोर्स कहां बनेगा?

भोपाल

भारत का पहला आर्टिफिशियल सलालम कोर्स भोपाल में बनने जा रहा है। इसे बनाने में 10 से 15 करोड़ का खर्च आएगा।

ओलंपिक एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियन जैसे बड़े खेलो का आयोजन आर्टिफिशियल कोर्स पर ही होते हैं। मध्यप्रदेश में दो नेचुरल कोर्स में जो नर्मदा नदी महेश्वर और होशंगाबाद के पास बने हैं। इस खेल में खिलाड़ियों को चप्पू के सहारे पानी के बहाव और विपरीत दिशा में अलग-अलग गेट के बीच से बेहतर फिनिश के साथ निकलना होता है।

हाल ही में अमेरिका ने अपने किस उपग्रह का सफल परीक्षण किया है?

जासूसी उपग्रह का

कैलिफोर्निया में बंडेनबर्ग एयर फोर्स स्टेशन से अमेरिका ने एक विशेष जासूसी उपग्रह एनआरओएल 87 का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

बंडेनबर्ग एयर फोर्स के लॉन्चिंग पेड slc4e फाल्कन 9 बूस्टर के जरिये बंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस से बुधवार को यह प्रक्षेपित किया गया।NROL 87 वर्ष 2022 में लांच किया गया ऐसा उपग्रह है जिसमें एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया है , NRO ने NROL 87 उपग्रह को केवल राष्ट्रीय सुरक्षा पर पेलोड के रूप में वर्णित किया है। एनआरओ अमेरिकी उपग्रहों के विकास निर्माण प्रक्षेपण और रखरखाव के लिए प्रभारी सरकारी एजेंसी है ,जो वरिष्ठ निति निर्माताओं ,ख़ुफ़िया समुदाय और सुरक्षा विभाग को डाटा भी प्रदान करती है।

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!