3 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 3 March 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 3 March 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 3 मार्च 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

3 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 3 March 2022 current affairs in hindi

विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?

3 मार्च को

हर वर्ष 3 मार्च को दुनिया भर में लुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की प्रजातियां के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68 वें सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्य दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की।
वर्ष 2022 के वन्यजीव दिवस का थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख जातियों को पुनः प्राप्त करना है।”

वायु शक्ति युद्धाभ्यास कहां किया जाएगा?

राजस्थान के पोखरण में

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण में 3 मार्च को होने वाली वाइफ शक्ति युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के राफेल समेत 148 विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने वाले हैं।
भारतीय वायुसेना के अनुसार वायु शक्ति युद्धाभ्यास में पहली बार राफेल लड़ाकू विमान शामिल होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल भी होंगे।भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 3 साल पर पोखरण रेंज में वॉइस शक्ति नाम से युद्ध अभ्यास करती है।

आरोग्य वनम का उद्घाटन किसने किया?

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने

राष्ट्रपति भवन में आरोग्य वनम का उद्घाटन रामनाथ कोविंद के द्वारा किया गया। जिसका उद्देश्य आयुर्वेदिक पौधों के महत्व और मानव शरीर पर उनके प्रभाव को बढ़ावा देना है

हाल ही में एक नवपाषाण कालीन पूजा स्थल कहां खोजा गया?

जॉर्डन में

जॉर्डन और फ्रांसीसी पुरातत्व दो के एक समूह के द्वारा जॉर्डन के पूर्वी रेगिस्तान में लगभग 9000 वर्ष प्राचीन एक पवित्र स्थल की खोज की गई है यह पूजा स्थल एक नवपाषाण साइट पर मिला जहां पर बड़ी संरचनाएं (जिन्हें डिजर्ट काइट्स कहा जाता है।) में स्थित है।

Sarkari Yojana

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!