5 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 5 March 2022 Daily current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 5 March 2022 Daily current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 5 मार्च 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

5 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 5 March 2022 Daily current affairs in hindi

 एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो 2022 कहां आयोजित किया जा रहा था?

भारत में

गुजरात के गांधीनगर में होने वाले एशिया के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी यह डिफेंस एक्सपो 10 से 14 मार्च तक होने वाला था।

जेट एयरवेज की कमान किसने संभाली?


संजीव कपूर

एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने अपना चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर संजीव कपूर को नियुक्त किया है। संजीव कपूर इससे पहले आ स्पाइसजेट और विस्तारा एयरलाइन में बड़े पदों पर सेवा दे चुके हैं।

डीटीसैट के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जस्टिस डीएन पटेल को

हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल को दूरसंचार विभाग निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से 4 साल की अवधि तक या फिर 70 साल की आयु तक इस पद पर नियुक्त रहेंगे।

हाल ही में किस स्पिनर गेंदबाज का निधन हो गया?

शेन वार्न का

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न का हाल ही में निधन हो गया ।वह दुनिया के महान स्पिनरों में शामिल थे ।52 साल की उम्र के बाद इनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।

इन्होंने अपने नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड किया है उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 708 विकेट अपने नाम किए।

राजस्थान हाई कोर्ट के नए कार्यवाहक जस्टिस कौन बने?

जस्टिस एमएम श्रीवास्तव

जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाई कोर्ट के नए कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है वर्तमान सीजे अकील कुरैशी के सेवानिवृत्त होने पर जस्टिस आरएम श्रीवास्तव राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार 7 मार्च को ग्रहण करेंगे।

ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा कहां बनाया जा रहा है?

अरुणाचल प्रदेश में

अरुणाचल प्रदेश के इटानगर से 15 किलोमीटर दूर होंगी में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया गया है इस परियोजना की अनुमानित लागत 645 करोड रुपए है।

इस हवाई अड्डे को a320 श्रेणी के हवाई जहाजों के संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में विस्तृत इस हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में 200 यात्रियों तक की खपत हो सकेगी।

ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे का मकसद आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करके अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार में बदलना है।

Sarkari Yojana Sarkari Job

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!