6 March Daily current affairs in hindi | 6 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 6 March 2022 Daily current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 6 मार्च 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

6 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 6 March 2022 Daily current affairs in hindi

हाल ही में देश का कौन सा पहला स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर एयरक्राफ्ट का ट्रायल पूरा किया गया?

हंसा एन जी का

एनएएल द्वारा डिजाइन और विकसित पहला स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेन और हम साइन जी समुंद्र स्तरीय परीक्षण में भी खरा उतरा पांडुचेरी में 19 फरवरी से 5 मार्च तक चली परीक्षण के दौरान यह पता चला कि यह भारतीय फ्लाइंग क्लब के लिए अनुकूल है।

हाल ही में मिलन 2022 नौसैनिक अभ्यास का समापन हो गया ।यह किस देश में आयोजित किया जाना था?

भारत में

नौसेना ने फरवरी के अंत में अपना सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास मिलन आयोजित किया था ।यह अभ्यास 4 मार्च को समाप्त हो गया। बंगाल की खाड़ी में आयोजित ईस नौसेना अभ्यास में 26 जहाज 21 एयरक्राफ्ट और एक सबमरीन ने भाग लिया था ।मिलन 2022 इस आयोजन का यह 11 वां संस्करण है और इसे पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
यह सबसे कठिन नौसैनिक अभ्यास है जो भारत किसी भी अन्य देश के साथ करता है मिलन 1 वर्षीय युद्ध नौसैनिक अभ्यास है जिसे 1995 में शुरू किया गया था।

सिक्किम सरकार ने हाल ही में किस योजना का पहल किया है?

अम्मा और बहिनी योजना का

सिक्किम के सरकार ने प्रदेश के सभी गैर कामकाजी माताओं को ₹20000 और कक्षा 9 में पढ़ने वाले सभी छात्राओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन दिए जाने की घोषणा की ।सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने यह घोषणा शुक्रवार को की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गैर कामकाजी महिलाओं के लिए अम्मा योजना और छात्राओं के लिए बहिनी योजना शुरू करेगी।


हाल ही में किस नई प्रजाति की खोज की गई?

ग्लाइकोसमिस अल्बीकार्पा

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों की एक टीम ने जिन बेरी एक नई प्रजाति की खोज की है। इस प्रजाति की खोज तमिलनाडु में कन्याकुमारी वन्य जीव अभ्यारण से की गई है। खोजी गई प्रजाति का नाम ग्लाइकोसमिस अल्बीकार्पा है। इसके खोज का निष्कर्ष नॉर्डिक जाॅर्नल ऑफ़ बॉटनी में प्रकाशित किए गए हैं।

हाल ही में किसने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया?

भावना जाट ,रवीना और मुनिता प्रजापति

भावना जाट ,रवीना और मुनिता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है ।मस्कट में आयोजित किए गए इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। इस चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में भारत के महिला टीम के द्वारा यह पहला पदक जीता गया है, इससे पहले पुरुष टीम ने 2012 में कांस्य पदक जीता था।

Sarkari Yojana Sarkari Job

Share with friend:

1 thought on “6 March Daily current affairs in hindi | 6 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022”

Leave a Comment

error: Content is protected !!