7 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 7 january 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 7 january 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 7 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

7 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 7 january 2022 current affairs in hindi

लखनऊ टीम का मुख्य स्पॉन्सर कौन बना?

my11circle

लखनऊ टीम की जस्सी में शुरुआती 3 साल तक my11circle का लोगो दिखाई देगा। इस कंपनी ने लखनऊ की टीम के साथ 3 साल का करार किया है। साल 2022 से लेकर 2024 तक my11circle लखनऊ टीम का मुख्य स्पॉन्सर बना रहेगा।

आरपीएसजी ग्रुप नें 2021 नीलामी के दौरान लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी फ्रेंचाइजी लखनऊ टीम की है। दुबई में ऑप्शन के दौरान rpsg ग्रुप में 7090 करोड़ में लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

लखनऊ ने अपने टीम का नाम लखनऊ लाइंस-11 रखा है जबकि टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है।

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को सरकार ने मंजूरी दी जिस पर कितने करोड़ रुपए के खर्च की लागत रखी गई है?

12 सौ करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई इसमें इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम ग्रीन एनर्जी कोरिडोर के दूसरे फेस को भी मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा दी गई।

इस परियोजना पर लगभग 12 सौ करोड रुपए की की जाएगी। इस परियोजना से देश के साथ राज्य गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में 10750 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण होगा।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की माने तो ग्रीन एनर्जी परियोजना का उद्देश्य सोलर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण के अनुकूल स्रोत से मिलने वाली बिजली को ग्रीट के जरिए पारंपरिक बिजली स्टेशनों की मदद से ग्राहकों तक पहुंचाना है। ग्रीन एनर्जी से प्राप्त बिजली के इस्तेमाल के लिए मंत्रालय ने 2015-16 में इंटरेस्टेड ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट की मंजूरी दे दी थी।

हाल ही में कौन से फल में कोरोनावायरस पाया गया?

ड्रैगन फ्रूट

चीन में ड्रैगन फ्रूट में भी कोरोनावायरस पाया गया ए ड्रैगन फ्रूट वियतनाम से आए हैं खबर सामने आने के बाद चीन के कई सुपर मार्केट को बंद करा दिया गया है चीन के जहर झेजियांग और जीयांग्शी प्रांत के 9 शहरों में फलों की जांच में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है ड्रैगन फ्रूट में कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद चीन ने वियतनाम से ड्रैगन फुट के आयात पर 26 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है।

LIC की संपत्ति कितने डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है?

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ लॉन्च से पहले उसकी संपत्ति 463 अरब डॉलर आंकी गई है। जो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों की जीडीपी से ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शक्ल लिखित प्रीमियम के मामले में एलआईसी वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान पर है जबकि कुल संपत्ति के मामले में यह दसवें स्थान पर है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 का थीम क्या होगा?

हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम लांच की इस वर्ष के लिए इस दिवस की थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण” है।

इस टीम को चुने जाने का उद्देश्य विज्ञान से संबंधित मुद्दों और विश्व की सार्वजनिक सराहना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जितेंद्र सेन ने कहा कि वे आने वाले दिनों में एक राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन की योजना बना रहे हैं।

आप सभी को इस बात की जानकारी देते हैं कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है । पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था यह दिवस सर चंद्रशेखर वेंकटरमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के लिए मनाया जाता।

त्रिंकोमाली तेल टैंक परिसर कौन से दो देश मिलकर विकसित करेंगे?

भारत और श्रीलंका

श्रीलंका ने गुरुवार को भारत के साथ द्विपक्षीय आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी के रूप में दीप राष्ट्र के पूर्व बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में द्वितीय विश्व युद्ध के समय की तेल भंडार सुविधा के संयुक्त रूप से पुनर्विकास को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए।

जिस पर श्रीलंका की तरफ से वित्त सचिव भूमि महा आयुक्त सीलोन पैट्रोलियम कॉरपोरेशन तथा इंडियन ऑयल कंपनी का स्थानीय परिचालक एवं नवगठित त्रिंको पेट्रोलियम टर्मिनल लिमिटेड के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 99 टैंकों मैं से 85 अब श्रीलंका के पास होंगे जबकि पूर्व में यह भारत के नियंत्रण में थे।

Also Read-

6 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

5 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

4 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

3 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

2 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

Daily current afairs in hindi

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!