8 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 8 january 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 8 january 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 8  जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

8 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 8 january 2022 current affairs in hindi

सीएनसीआई के दूसरे परिसर का उद्घाटन कहां किया गया?

कोलकाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे पपरिसर का उद्घाटन किया है। नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया।
सीएनसीआई के दूसरे परिसर का निर्माण में 530 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है केंद्र सरकार ने इसके लिए 400 करोड रुपए की है जबकि शेष राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने खर्च की है।
इस राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में 460 बिस्तरो वाला व्यापक कैंसर यूनिट होगा। जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह  campus एक उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधाओं के रूप में भी काम करेगा और विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को सुविधा मिलेगी।

पासपोर्ट संबंधी जालसाजी रोकने के लिए किस तरह का एक पासपोर्ट जारी किया जाएगा?

चीप आधारित ई पासपोर्ट
विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए सरकार जल्द चीप आधारित ई पासपोर्ट जारी करने वाली है इससे ना केवल पासपोर्ट संबंधी जालसाजी रोकने में मदद मिलेगी बल्कि यात्रियों की इमीग्रेशन प्रक्रिया भी आसान होगी। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज को चुना है । मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा है कि जल्द भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट जारी किए जाएंगे इससे पासपोर्ट धारक का सुरक्षित बायोमैट्रिक डाटा स्टोर होगा।

आईसीआईसीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

अनूप बागची
आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक के पद पर अनुवाद जी को नियुक्त किया गया है। बैंक की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी साझा की गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बातचीत को दुबारा नियुक्ति की मंजूरी दे दी है उनकी यह नियुक्ति 1 फरवरी से लागू होगी और 3 साल के लिए मान्य होगी।

हाल ही में किस ऑस्कर विजेता का निधन?

सिडनी पोईटियर
ऑस्कर विजेता सिडनी पोईटियर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया सिर रिपोर्टर के निधन की जानकारी बहामियन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के द्वारा दी गई। उन्होंने 1963 में आई फिल्म “रिलीज ऑफ द फील्ड” में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर का अवार्ड जीता था सिडनी पोईटियर ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता भी थे।

जल संरक्षण में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा दिया गया?

उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को घोषणा की है कि 2020 के लिए जल संरक्षण के प्रयासों में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा दिया गया है जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण की दिशा में कार्य और प्रयासों के लिए राजस्थान और तमिलनाडु को दूसरे और तीसरे स्थान से सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश में स्थित मुजफ्फरनगर को उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार मिला उसके बाद पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर को दूसरा पुरस्कार मिला है।
दक्षिण में केरल में तिरुअनंतपुरम को सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार दिया गया और उसके बाद आंध्रप्रदेश में कडप्पा को यह पुरस्कार मिला।
बिहार में पूर्वी चंपारण और झारखंड में गोड्डा को पूर्वी क्षेत्र के जिलों में पहला और दूसरा स्थान दिया गया।
मध्य प्रदेश में इंदौर को पश्चिमी क्षेत्र में पहला स्थान मिला गुजरात के वडोदरा और राजस्थान के बांसवाड़ा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वही उत्तर पूर्वी क्षेत्र में असम में गोलपारा और अरुणाचल प्रदेश में सियांग को उनके जल संरक्षण प्रयासों के लिए मान्यता दी गई थी।

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज कौन बनेगी?

आयशा मलिक
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट मे पहली महिला जज आयशा मलिक मालिक की नियुक्त का रास्ता साफ हो गया है। उच्च स्तरीय समिति ने रूढ़िवादी मुस्लिम देश में लाहौर हाई कोर्ट के जज असेंबली की सुप्रीम कोर्ट में तरक्की को मंजूरी दे दी है । चीफ जस्टिस गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाले पाकिस्तानी न्यायिक आयोग ने उनकी नियुक्ति को बहुमत के आधार पर मंजूरी दी।

Also Read-

7 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

6 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

5 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

4 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

3 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

2 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

Share with friend:
error: Content is protected !!