12 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |12 january 2022 current affairs in hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 12 january 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 12 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

12 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली |12 january 2022 current affairs in hindi

 मार्क रट नीदरलैंड के कैवीं बार प्रधानमंत्री बने?

चौथी बात

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्गरेट को चौथे कार्यकाल के लिए शपथ लेने पर मंगलवार को बधाई दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने या विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक साझेदारी को नई ऊंचाइ तक ले जाएंगे नीदरलैंड के नरेश विलेम एलेग्जेंडर ने सोमवार को एक नई सत्तारूढ़ गठबंधन को शपथ दिलाई जिसका नेतृत्व मार्केट में चौथी बार किया।

हाल ही में “भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर पुरस्कार” किसे दिया गया?

हर्षाली मल्होत्रा को

कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें यह पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिया गया। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी।

आई पी एल 2022 की टाइटल स्पॉन्सर कौन बना?

टाटा ग्रुप

टाइटल स्पॉन्सर करने वाली मोबाइल कंपनी वीवो ने लीग के आसपास आसिफ से अपना नाम वापस ले लिया है टाटा ग्रुप ने विवो को टाइटल स्पॉन्सर के रूप में रिप्लेस किया है आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि कर दी है।

मैं आपको बता दूं कि विवो ने 2018 से 2022 तक 5 साल के लिए आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर अधिकार 2190 करोड़ में खरीदा था 2020 में भारत और चीन के बीच तकरार बढ़ने के बाद विवो की जगह dream11 को आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया इसके बाद 2021 में फिर इसलिए स्पॉन्सर अधिकार विवो के पास चले गए हालांकि अब कंपनी ने फिर इस लीग से बाहर निकलने का फैसला लिया है। विवो ने अब टाटा को आईपीएल के अधिकार हस्तांतरित कर दिया है। इसलिए अब आईपीएल को टाटा आईपीएल कहा जाएगा। टाटा से बीसीसीआई को 440 करोड रुपए की आमदनी होगी और वह 2 साल तक स्पॉन्सरशिप करेगा।

राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

12 जनवरी को

युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 12 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत मानते हुए भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 की थीम “उत्सव नए भारत का” है।

हाल ही में भारत ने किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

ब्रह्मोस

भारत में मंगलवार के दिन ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है इस मिसाइल का सफल परीक्षण पश्चिम समुद्री तट पर भारतीय नौसेना के विध्वंसक जहाज आईएनएस विशाखापट्टनम से किया गया। इस मिसाइल में क्षसमुद्र से समुद्र में मार करने वाला स्वरूप है। इस परीक्षण में मिसाइल ने अपनी अधिकतम रेंज के साथ टारगेट शिप को पूरी सतर्कता के साथ निशाना बनाया रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से मिसाइल के परीक्षण की जानकारी साझा की गई है।

दिसंबर 2020 में anti-ship मोड में इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एक निष्क्रिय भारतीय नौसेना पोत पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था डीआरडीओ और रूस के एनपीओएम द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस के तहत इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को विकसित किया गया है।

हाल ही में कौन से खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया?

क्रिस मॉरिस

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रह चुके दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है और इसको आई पी एल 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा था। इनकी उम्र 34 साल हो चुकी है इन्होंने चार टेस्ट वनडे और टेस्ट टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिनमें इन्होंने 459 रन टेस्ट मैच में 17 से 56 रन वनडे में 697 रन t20 में बनाएं। इतना ही नहीं उन्होंने 12 विकेट टेस्ट में 48 विकेट वनडे में और 34 विकेट टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ली है।

आईएमएफ का चीफ इकोनॉमिस्ट किसे नियुक्त किया गया?

पियर वॉलीबॉल गाॅरीचेंज

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने फ्रांस के इकोनॉमिस्ट पियर वॉलीबॉल गाॅरीचेंज को नया चीफ इकोनॉमिस्ट चुना है यह अब इस पद पर पदस्थ होंगे जो भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे।

Also Read-

11 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

10 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

9 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

8 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली

Daily Current Affairs In Hindi

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!