topic covered in this post
आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 5 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 5 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।
5 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 5 February 2022 current affairs
गणतंत्र दिवस की परेड में किस राज्य की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया?
उत्तर प्रदेश की झांकी
26 जनवरी की परेड के शुभ अवसर पर राजपथ पर निकाली गई झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान मिला है उत्तर प्रदेश की ओर से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर झांकी का प्रदर्शन परेड के दौरान किया गया था।
इसके अलावा पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी पहले स्थान पर रही । वही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेनाओं में भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया इसमें पॉपुलर च्वाइस केटेगरी में भारतीय वायुसेना पहले स्थान पर रही।
यूजीसी का नया चेयरमैन किसे बनाया गया?
एम जगदीश कुमार को
एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। जोकि डीपी सिंह का स्थान लेंगे।
तोरग्या महोत्सव 2022 कहां मनाया गया?
अरुणाचल प्रदेश में
अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले मुनाफा आदिवासी समुदाय के लोगों ने तीन दिवसीय तोरग्या महोत्सव तवांग मठ में मनाया गया। प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध धर्म के गुरु लामा छोंखापा के सम्मान में मनाए जाने वाले इस उत्सव का उद्देश्य शांति और समृद्धि की कामना के साथ-साथ द्वेष और नफरत की भावना को दूर करने का प्रयास भी है।
नीदरलैंड में भारत का नया राजदूत कौन होंगे?
रीनत संधू
शुक्रवार के दिन विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ राजनयिक रिनत संधू नीदरलैंड में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। रीना साधन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं जो भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
ये नीदरलैंड में भारतीय दूतावास में प्रदीप कुमार रावत की जगह लेगी रावत को चीन में भारत का अगला राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है ।
- 11 March Daily current affairs in hindi | 11 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
- 10 March Daily current affairs in hindi | 10 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
- 7 March Daily current affairs in hindi | 7 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
- 6 March Daily current affairs in hindi | 6 मार्च करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
- 5 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 5 March 2022 Daily current affairs in hindi
- 4 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 4 March 2022 current affairs in hindi
- 3 मार्च 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली | 3 March 2022 current affairs in hindi
आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।