आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 7 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 7 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।
7 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 7 February 2022 current affairs
देश की तीसरी बॉर्डर हाट का उद्घाटन कहां किया गया?
त्रिपुरा में
विप्लव कुमार देव जो कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने बांग्लादेश के साथ तीसरे बॉर्डर हाट का उद्घाटन किया है। इस बॉर्डर हार्ट का निर्माण कमालपुर और बांग्लादेश के कुरमा घाट को जोड़ने वाली सीमा की एक शुन्य बिंदु पर किया जाएगा।
वर्तमान में भारत बांग्लादेश सीमा पर पहले से दो बॉर्डर हाट हैं। जो कि एक सिपाहीजाल जिले में कमल सागर में और दूसरा दक्षिण त्रिपुरा जिले के श्रीनगर में है।
बॉर्डर हॉट एक तरीके से खुला बाजार है ।भारत बांग्लादेश सीमा पर सप्ताह में एक बार दोनों देशों की अधिकतम 50 विक्रेता शामिल होते हैं।
आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड किसने जीता?
डेरिल मिशेल ने
डेरिल मिशेल जोकि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021 जीता। इसी के साथ यह इस पुरस्कार को हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
हाल ही में किस प्रसिद्ध गायिका का निधन हो गया?
लता मंगेशकर का
भारत की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में 6 फरवरी को निधन हो गया। लता मंगेशकर ने 200 से ज्यादा फिल्मों में गाना गाया है उन्हें 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था ।इसके अलावा उन्हें 1968 में पद्म भूषण, 1999 में पद्म विभूषण ,1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
एनसीईआरटी के नए निर्देशक किसे बनाया गया?
दिनेश प्रसाद सकलानी को
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के नए निदेशक के रूप में दिनेश प्रसाद सकलानी को नियुक्त किया गया है वह अभी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर हैं।
एन सी ई आर टी के पिछली पूर्वकालिक निदेशक प्रोफेसर ऋषिकेश सेनापति थे जिनका 5 साल का कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त हो गया।
इंडिगो एयरलाइन के नए प्रबंधक निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राहुल भाटिया को
इंडिगो के सह संस्थापक और प्रमोटर राहुल भाटिया अब इंडिगो एयरलाइन के नए प्रबंधक निदेशक होंगे।
इंडिगो एयरलाइन के सीईओ रोनोजॉय दत्ता है। इसके संस्थापक राहुल भाटिया व राकेश गंगवाल हैं।
- 28 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 28 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
- 22 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 22 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
- 21 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 21 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
- 20 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 20 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
- 19 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 19 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
- 17 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 17 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
- 16 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स | 16 December 2022 Current Affairs In Hindi PDF Download
आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।