8 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 8 February 2022 current affairs

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 8 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 8 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

8 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 8 February 2022 current affairs

 हाल ही में रथसप्तमी त्यौहार कहां मनाया गया?

आंध्र प्रदेश में

वर्ष 2022 में रथ सप्तमी त्यौहार 7 फरवरी को मनाया गया रथ सप्तमी एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो सूर्य देवता को समर्पित है। इस दिन तिरुमल्ला जो कि आंध्र प्रदेश में है एक दिवसीय ब्रह्मोसव का आयोजन किया जाता है। इस सप्तमी को सूर्य जयंती भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य के जन्म का प्रतीक माना जाता है साथ ही इसे मकसद में भी बोला जाता है क्योंकि जाए हिंदी महीने के माघ मास में मनाया जाता है। इतना ही नहीं इस पर्व को मौसम परिवर्तन और कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।

लता मंगेशकर की मृत्यु के बाद किस राज्य सरकार ने लता मंगेशकर पुरस्कार देने की घोषणा की है?

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लता मंगेशकर के जन्मदिन पर लता मंगेशकर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है ।इसके अलावा इंदौर में लता जी के नाम से संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय, संगीत संग्रहालय और इंदौर में लता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

बाटा इंडिया का नया ब्रांड मिस्टर कौन बने?

दिशा पटानी

दिशा पटानी जो कि बॉलीवुड अभिनेत्री हैं उन्हें फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया की नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

अफ्रीका कप आफ नेशन 2021 का खिताब किसने जीता?

सेनेगल 

सेनेगल की फुटबॉल टीम ने फाइनल में मिस्र को पेनल्टी पर 4-2 से हराकर अफ्रीका का ऑपरेशन 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। अफ्रीका कप आफ नेशन का 33 वां संस्करण में पहली बार सेनेगल की टीम विजेता बनी इस कप का आयोजन कैमरून (अफ्रीका) में किया गया।

जेएनयू की पहली महिला कुलपति कौन बनी?

शांतिश्री धुलीपुड़ी

शांति श्री धुलीपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनाई गई। जोकि एम जगदीश कुमार का स्थान लेंगे एवं जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी का चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।

शिवपुरी का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

कुंडेश्वर

केंद्र सरकार ने शिवपुरी जो कि मध्य प्रदेश का एक जगह है का नाम बदलकर कुंडेश्वर कर दिया। क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से मध्यप्रदेश में तीन स्थानों का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था ,नाम बदलने की मंजूरी गृह मंत्रालय द्वारा दे दी गई थी। इसके अतिरिक्त होशंगाबाद नगर का नाम नर्मदा पुरम तथा बाबई का नाम माखन नगर रखा गया है।

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!