9 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 9 February 2022 current affairs

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 9 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 9 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

9 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 9 February 2022 current affairs

 हाल ही में प्रवीण कुमार का निधन हो गया उन्होंने महाभारत में किस किरदार की भूमिका निभाई थी?

भीम की

महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने 74 वर्ष की आयु में अपनी आखिरी सांस ली महाभारत बी आर चोपड़ा का एक पौराणिक शो है।

प्रवीण कुमार ने हैमर और डिस्क थ्रो में कई पदक जीते हैं बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट राजू के प्रवीण ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था क्योंकि यह एक अभिनेता के साथ एथलीट भी थे। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। प्रवीण कुमार ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है इसके अलावा आम आदमी पार्टी से दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा।

कौन सा अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 14 फरवरी को निगरानी सेटेरलाइट लांच करेगा?

इसरो

भारत का प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो 14 फरवरी की सुबह 5:59 पर इस साल का अपना पहला सेटेलाइट लांच करने जा रहा है। जिसे पीएसएलवी सी 52 रॉकेट के जरिए पर चेक किया जाएगा। इस रॉकेट को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लांच पैड पर तैयार किया जा रहा है।

14 फरवरी के दिन व EOS-04 राडार इमेजिंग सेटेलाइट और दो अन्य छोटे उपग्रहों को 529 किलोमीटर दूर सूर्य की कक्षा में ले जाने के लिए तैयार है।

RISAT-1A एक राडार इमेजिंग सेंटर लाइट है जिसका इस्तेमाल खासतौर पर निगरानी के लिए किया जाता है।

उत्तराखंड राज्य का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया?

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड राज्य का नया ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

डॉक्टर उन्नीकृष्णन को

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का नया निर्देशक के रूप में डॉक्टर उन्नीकृष्णन नायर को नियुक्त किया गया है। उन्होंने एम सोमनाथ का स्थान लिया है। बीएसएससी की स्थापना 21 नवंबर 1963 को की गई थी। जिसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम में है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का एक प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र है जो भारत के उपग्रह कार्यक्रम के लिए रॉकेट और अंतरिक्ष उड़ानों पर ध्यान केंद्रित करता है।

किस परमवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किए गए सूबेदार को एनडीए में प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है?

सूबेदार संजय कुमार

एनडीए ने परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार संजय कुमार को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया है अकादमी ने कहा कि कैडेटों के लिए जम्मू-कश्मीर राइफल्स के 13 में बटालियन के संजय कुमार की नियुक्ति हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!