16 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 16 February 2022 Best current affairs In Hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 16 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 16 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

16 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 16 February 2022 current affairs In Hindi

हाल ही में विश्व प्रसिद्ध मारू उत्सव का आयोजन कहां किया गया?

जैसलमेर में

राजस्थान के जैसलमेर में विश्व प्रसिद्ध महोत्सव का आयोजन हुआ है। यह उत्सव शहीद पूनम सिंह स्टेडियम राजस्थान में 13 फरवरी से 16 फरवरी के बीच मनाया जाएगा ।राजस्थान में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं इसलिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए राजस्थान का मरू महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

2022 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जनवरी किसे घोषित किया गया?

कीगन पीटरसन को

कीगन पीटरसन को भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए जनवरी का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ से नवाजा गया है यह साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज है।

वहीं महिला वर्ग में यह पुरस्कार इंग्लैंड की हीथर नाइट को दिया गया है।

देश की सबसे बड़ी कुश्ती अकादमी कहां स्थापित की गई?

दिल्ली में

भारतीय रेलवे द्वारा देश की सबसे बड़ी कुश्ती अकादमी भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित की जाएगी। यह अकादमी भारत में सबसे बड़े कुश्ती अकादमी होगी और देश में कुश्ती के खेल को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस की जाएगी। इस परियोजना की लागत 30.76 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत है।

हाल ही में सीबीएसई के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

श्री विनीत जोशी को

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया चेयरमैन आईएएस विनीत जोशी को बनाया गया है। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। विनीत जोशी ने सीबीएसई के पूर्व चेयरमैन मनोज आहूजा का स्थान लिया है । यह वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

विश्व का पहला देश कौन है जिसने नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति दी है?

इजराइल

इजराइल विश्व का पहला ऐसा देश है जिसने नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति प्रदान की है। इजरायली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा हार्मिन गौशाला इन मानव रहित प्रणाली को प्रमाणीकरण जारी किया गया है। इसका उपयोग कृषि, पर्यावरण, लोक कल्याण, आर्थिक गतिविधियों और अपराध के खिलाफ लाभ के लिए किया जाएगा।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
9 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
8 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
7 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
6 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Daily Currrent Affairs In Hindi

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!