18 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 18 February 2022 Best current affairs In Hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 18 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 18 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

18 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 18 February 2022 Best current affairs In Hindi

असम सरकार ने हाल ही में कौन सा प्रोजेक्ट शुरू किया है?

प्रोजेक्ट आहरण

असम का मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली  सरकार ने प्रोजेक्ट आहरण शुरू किया है। असम सरकार का कहना है कि इसके द्वारा दूरदराज के इलाकों में रहने वाले गरीब छात्रों छात्रों का उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करते हुए उसके कौशल को सुधारा जाएगा सरकार इस प्रोजेक्ट को टाटा ग्रुप के सहयोग से मिलकर करेंगे। यह 4 वर्षीय कार्यक्रम है जो दूरदराज इलाकों में रहने वाले गरीब छात्रों के लिए है। जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों का मार्गदर्शन करना है।

भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के नए निदेशक किसे नियुक्त किया गया?

संजय मल्होत्रा को

हाल ही में संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड का नया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है वह 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में किस समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई?

QUAD समूह

QUAD समूह के विदेश मंत्रियों की चौथी बैठक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित की गई ,जो हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और यूक्रेन को लेकर पश्चिम और रूस के बीच बढ़ते तनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रखी गई थी। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अध्यक्षता की।

भारत की पहली प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल FMCG कंपनी कौन बनी?

डाबर

डाबर अब इंडिया की पूरी तरह से प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल कंपनी बनाने वाली भारत की पहली कंज्यूमर गुड्स कंपनी बन गई है। वित्तीय वर्ष 2021 बारिश के दौरान लगभग 27 हजार मैट्रिक टन पोस्ट कंस्यूमर प्लास्टिक कचरे का संग्रह प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण करके यह उपलब्धि हासिल की है।

नीति आयोग ने फोन पर के साथ मिलकर किस का आयोजन किया?

फिनटेक ओपन हैकथान

पहली बार नीति आयोग ने फोन पर के साथ मिलकर फिनटेक ओपन हैकथान का आयोजन किया है इसमें आप 500000 का इनाम भी जीत सकते हैं। जिसके लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है इस हैकथान के विजेताओं की घोषणा 28 फरवरी को की जाएगी। जो पूरे भारत के नवप्रवर्तन कर्ताओं, डिजिटल रचनाकारों, और डेवलपर्स को सोचने, विचार करने और कोड करने का अवसर प्रदान करेगा।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
17 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
16 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Daily Currrent Affairs In Hindi

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!