17 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 17 February 2022 Best current affairs In Hindi

How did you like this post?

आज के करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 में 17 february 2022 current affairs in hindi के बारे में जानेगे जिसमे हम 17 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नो की बात करेंगे जो आपके आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। हमने इसमें सभी प्रश्नो के टॉपिक को क्वेश्चन बना दिया है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की इसमें सिर्फ इतने ही प्रश्न हैं। हर प्रश्न के अंदर आपको 3 से 4 प्रश्न मिलेंगे इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें।

17 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022 | 17 February 2022 Best current affairs In Hindi

 TERI वैश्विक सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन कब किया गया?

16 से 18 फरवरी 2022 के बीच

21वें वैश्विक सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2022 के बीच किया जाएगा। जो ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है। जिसमें जलवायु परिवर्तन सतत उत्पादन ऊर्जा संक्रमण और संसाधन सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इस सम्मेलन में भारत की तरफ से इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।

वर्ष 2021 का थीम- Toward a resilient planet: Ensuring a sustainable and Equitable Future 

हाल ही में बप्पी लहरी का निधन हो गया वह क्या थे?

एक प्रसिद्ध गायक संगीतकार

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कंपोजर बप्पी लहरी का बुधवार के दिन निधन हो गया ।वह 69 वर्ष के थे और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे। बॉलीवुड संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 63 वें फिल्मफेयर अवार्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

उन्हें डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस डांस, कमांडो जैसी फिल्मों में अपनी लोकप्रिय के चलते डिस्को किंग के नाम से भी जाना जाता है।

गुरु रविदास जयंती कब मनाई जाती है?

16 फरवरी को

हर वर्ष गुरु रविदास जयंती हिंदू कैलेंडर के माघ महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस वर्ष यह 16 फरवरी को मनाई गई जो कि 645 वीं जयंती थी। गुरु रविदास का जन्म 1433 में वाराणसी जो कि (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। गुरु रविदास 15 से 16वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन के कवि, संत दार्शनिक और समाज सुधारक थे।

हाल ही में भारत और कौन से देश मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे?

भारत और यूएई

संयुक्त अरब अमीरात और भारत शुक्रवार के दिन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे यह शिखर सम्मेलन शुक्रवार 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल के बीच वर्चुअली होगा।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार के दिन इस समिति के बारे में कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 75 साल और संयुक्त अरब अमीरात अपनी स्थापना के 50 साल मना रहा है ऐसे में दोनों नेताओं के बीच यह समझौता ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा।

चमीरा पोनप्पा अपने अब तक के सेवाकाल में ढेरों कीर्तिमान रचे हैं उन्होंने ब्राजील में लेफ्टिनेंट जनरल कार्लो अलवर टू डांस सैंटोंस क्रूज के साथ भी काम किया है ।उन्हें मार्च 2013 में भारत के लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश के बाद MONUSCO को के फोर्स का कमांडर बनाया गया था।

इसके अलावा नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक की जिम्मेदारी संभाली।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
16 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
8 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
7 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022
6 फरवरी करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2022

आशा करता हूँ की आपको हमारा करंट अफेयर्स प्रश्नावली (current affairs in hindi) पसंद आया होगा। ऐसे ही और करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करलें ताकि आप हर दिन की करंट अफेयर्स पढ़ सकें।

Daily Currrent Affairs In Hindi

Share with friend:

Leave a Comment

error: Content is protected !!